
उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये डुण्डा क्षेत्र में कल पुलिस द्वारा भारी मात्रा में लाहन ( कच्ची शराब बनाने का मटेरियल) को नष्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थों पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।

आज तडके में चौकी प्रभारी डुण्डा प्रकाश सिंह राणा के नेतृत्व में डुण्डा पुलिस टीम द्वारा एक सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुये वीरपुर डुण्डा में मीना देवी के घर पर 100लीटर लाहन को नष्ट किया गया।उक्त के विरूद्ध पुलिस एक्ट अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी। मीना देवी काफी समय से कच्ची शराब के कारोबार मे संलिप्त है जिसकी पुलिस के द्वारा हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।
👇 पुलिस टीम👇
👉उ0नि0प्रकाश राणा चौकी प्रभारी डुंडा
👉हे 0कानि 0मोहन
👉हे0कानि0गजपाल
👉कानि0धनपाल
👉मा0कानि0कविता

