उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

फायर सीजन की शुरुआत होते ही जगलो मे आग लगने की घटनाये दिखने को मिल रही है। जिसके चलते पूरे वातावरण मे घुआं देखने को मिल रहा है।

वही अपनी विभिन्न मागो को लेकर उत्तराखंड मे 2800वन बीट अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। वन बीटअधिकारी संघ उत्तरकाशी के अध्यक्ष मामराज सिंह बिधान ने कहा कि उत्तराखंड वन आरक्षी संघ के आवाहन पर  2800 अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है साथ ही उन्होंने कहा कि वन आरक्षी संघ उत्तराखंड के सहयोग में सहायक वन कर्मचारी संघ भी अपना पूर्ण सहयोग कर रहा है।

आज कोटबांग्ला वन चेतना केन्द्र मे हडताल का छठवां दिन  है। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन वन नियम नियमावली 2016 को पुन लागू करने व वर्दी नियमों वाली के संशोधन को लेकर है।अगर उनकी मागों पूरी नही हुई तो उनके द्धारा कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा।

वही अगर जल्दी ही शासन प्रशासन के द्वारा हडताली कर्मियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया  तो पहाड़ों के जंगलों में आग ही आग व धुआ ही धुआ देखने को मिलेगा। साथ ही इस आग के चलते  भारी वन संपदा का भी नुकसान होगा।

Trending