उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

24फरवरी 1960को टिहरी से अगल हुआ उत्तरकाशी जिला। जिले के स्थापना दिवश के अवसर पर पांच दिवसीय विकास मेले का आयोजन मां रेणुका मंदिर समिति डुंडा के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष 24फरवरी को होने वाले विकास मेले को लेकर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजदीप सिंह परमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन मां रेणुका मंदिर डुंडा मे किया गया।

उन्होने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए मेला समिति का विस्तार कर समिति मे जनपद के गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों को जोड़ों जाने का निर्णय लिया गया।

बताया कि इस वर्ष मेले में स्थानिय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे कि स्थानिय कलाकारों को अपनी प्रतिभाओ को दिखाने का उचित अवसर व मंच मिलेगा।

साथ ही समिति के द्धारा मंदिर के साज सज्जा करवाने का निर्णय लिया गया। समिति के द्धारा मेले के सफल आयोजन को लेकर  जिले के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगो के साथ 12 फरवरी को मां रेणुका मंदिर परिसर डुंडा मे एक बैठक का आयोजित की जायेगी।इस बैठक मे आयोजन समिति पदधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Trending