

उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा गत बृहस्पतिवार की देर सायं को मोरी-सांकरी रोड पर मियांगाड पुल के पास से चैकिंग के दौरान
शाहरुख खान पुत्र हबीब खान निवासी ग्राम हातरा थाना बजौर बदांयू उत्तर-प्रदेश उम्र- 26, वर्ष हाल पटेलनगर देहरादून एंव नौशाद पुत्र जहीर अहमद निवासी सकुन्तला कॉलोनी पटेलनगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UK07BS-9362 (मो0सा0) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया
, जिनके कब्जे से 636 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।कीमत लगभग एक लाख बीस हजार
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम 👇
👉अ0उ0नि0 अजीत सिंह बुटोला
👉कानि0महिदेव सिहं चौहान
👉कानि 0अरविन्द

