उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

गंगोत्री व उसके आसपास देर रात से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ जाने से देर रात गंगोत्री यमनोत्री में बर्फबारी हुई। सुबह लोगों ने जब अपने दरवाजे खोले तो बर्फ के दीदार हुए।

चारों पहाड़ो में बर्फ ऐसी बिछी हुई थी जैसे सफेद चांदी दिखाई दे रही हो। यहाँ  फिर अचानक गंगोत्री में बर्फबारी हुई। जिससे पर्यटकों के चेहरे में मुस्कान देखी गई।

वही बर्फ से ठंड का प्रकोप भी जारी हो गया। सुबह से   जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह से आसमान में हल्के बादलों के साथ  ठंडी हवाओं का दौर जारी है। ऊँचाई वाले स्थानों में जमकर हिमपात हुआ है । होटल में रुके पर्यटकों ने जमकर सुबह सुबह बर्फ के दर्शन किये।

Trending