
उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण
यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल से कुछ दूरी पर सिलक्यारा के पास सांय लगभग पौने सात बजे इओन कार हादसे का शिकार हो गई। कार का नं uko7b- 5620 मे चालक लव कुमार पुत्र स्व शिव कुमार ग्राम मंजगांव भंडारस्यू को गेंवला पुलिस के सिपाहियों ने तत्काल सूचना पाते ही मौके पर पंहुच कर वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ब्रह्मखाल मे इलाज के लिए भेज दिया।

बताया गया कि चालक अकेले ही वाहन मे सवार था और अपने घर जा रहा था मगर चालक अपना नियत्रंण खो बैठा जिससे वाहन खाई मे गिर गया। अस्पताल मे चालक की स्थिति स्थिर है और चिकित्सक उचित इलाज कर रहे है। दुर्घटना के कारणो की जांच मे स्थानीय पुलिस प्रशासन कर रहा है।
