
उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण
गणतंत्र दिवस के पर्व पर जिलेभर में अनेक स्थानों पर प्रातः काल स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। डुंडा मे स्व लाखी राम सिंह सजवाण इन्टर कालेज मे गणतंत्र दिवश पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डां शौलेन्द्र कोहली,मातली क्षेत्रपंचायत कैलाश,विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता नेगी व विधालय प्रधानचार्य सुरेंद्र उनियाल के द्धारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए कहा कि हमारे संविधान द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य निर्धारित किये गए हैं,
जिसका अनुपालन करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। संविधान में ही प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिकऔर राजनैतिक न्याय पाने का अधिकार दिया गया है । आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और पूरे देश में विधि का शासन लागू है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व राज्य स्तर मे आयोजित प्रतियोगिताओ व मेधावी छात्र छात्रोंओ के सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए गए। मंच का संचालन विधालय विरिष्ठ प्रवक्ता निर्मल शाह के द्धारा किया गया। कार्यक्रम मे श्रीमती गीतांजलि जोशी, युद्धवीर राणा, राकेश रोशन राणा, श्रीमती सुधा जोशी, श्रीमती सुशीला थपलियाल, श्रीमती बबीता अग्रवाल,श्रीमती राखी, श्रीमती अनिता, श्रीमती संध्या, ललीता, कमलेश्वर प्रसाद , चिन्तामणी अवस्थी, प्रशानिक अधिकारी भीम सिंह नेगी,प्रकाश शाह, तीरथ राम भट्ट आदि शिक्षक,शिक्षिकाएं व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
