
उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रांऊलैंक द्वारा 25 जनवरी 2025 को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही, लोगों को यह समझाया गया कि प्रत्येक मतदाता का एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग करें और आगामी चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लें। जागरूकता अभियान के दौरान पोस्टर, पंपलेट और स्लोगन का भी उपयोग किया गया ताकि संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

इस पहल ने ग्रामीणों के बीच मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

